बारसोई की उभरती आवाज़ बन रहे है “युवा शक्ति सीमांचल” (Yuva Shakti Seemanchal) संगठन, हर रोज़ सैकड़ों नौजवान हो रहे हैं इस संगठन में शामिल
Read the story of Yuva Shakti Seemanchal, a youth-led social organization from Barsoi, Katihar, raising voices against corruption, electricity issues,
बारसोई की उभरती आवाज़ बन रहे है “युवा शक्ति सीमांचल” (Yuva Shakti Seemanchal) संगठन, हर रोज़ सैकड़ों नौजवान हो रहे हैं इस संगठन में शामिल
बिहार के सीमांचल इलाके को अक्सर पिछड़ेपन, बेरोज़गारी, टूटी सड़कों, बिजली की बदहाली और सरकारी लापरवाही के हवाले से याद किया जाता है। मगर इन्हीं हालात के दरमियान कुछ ऐसे नौजवान भी हैं जिन्होंने गलत के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने का रास्ता चुना। कटिहार ज़िले के बारसोई से उठने वाली ऐसी ही एक आवाज़ का नाम है “युवा शक्ति सीमांचल” यह कोई सरकारी इदारा नहीं, बल्कि नौजवानों का एक ऐसा सामाजिक संगठन है जो अपने इलाके के मसाइल को लेकर खुल कर बोलता है। कभी बिजली की कटौती के खिलाफ आवाज़ उठाता है, तो कभी भ्रष्टाचार और घूसखोरी पर सवाल खड़े करता है। कभी बैंकिंग सेवाओं में हो रही देरी को मुद्दा बनाता है, तो कभी सड़क और नाले जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए मुखिया मेंबर को घेरता दिखाई देता है। इस संगठन के संस्थापक Md Usman बताए जाते हैं, जबकि Md Asad Ali इसके सह-संस्थापक हैं। वहीं Md Karim Ansari समेत कई नौजवान इस तहरीक को ज़मीन पर आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि उनका मकसद सिर्फ विरोध करना नहीं, बल्कि सीमांचल की आवाज़ को सही जगह तक पहुँचाना है। सोशल मीडिया के इस दौर में …