अफसर सर कोचिंग सेंटर लगुवा बेलवा में टॉपर बच्चों का सम्मान, जिला परिषद अफताब ताज ने कहा – “तालीम ही इंसान की सबसे बड़ी ताकत है”

इस मौके पर वैधनाथ जी, Mohammed Karim Didar जी, नौशाद जी, अधिकार न्यूज जी समेत कई सम्मानित लोग मौजूद रहे।
Media Desk
अफसर सर कोचिंग सेंटर लगुवा बेलवा में टॉपर बच्चों का सम्मान, जिला परिषद अफताब ताज ने कहा – “तालीम ही इंसान की सबसे बड़ी ताकत है”
लगुवा बेलवा गांव में आज का दिन बच्चों और अभिभावकों के लिए बेहद खास और खुशी से भरा हुआ रहा। अफसर सर कोचिंग सेंटर में आयोजित सम्मान समारोह में टॉपर विद्यार्थियों को चांदी का मेडल और मदनी यतीम खाना की डायरी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर माननीय जिला परिषद जनाब अफताब ताज साहब मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में गांव और इलाके के कई सम्मानित लोग, मीडिया साथी, समाजसेवी और अभिभावक भी शामिल हुए। पूरा माहौल इल्म, तालीम और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की बातों से भरा हुआ था। बच्चे जब मेडल ले रहे थे, तब उनके चेहरे की खुशी देखने लायक थी। यह सिर्फ एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि बच्चों के हौसले को मजबूत करने वाला एक बड़ा कदम है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद जनाब अफताब ताज साहब ने कहा कि आज के दौर में सबसे ज्यादा जरूरत तालीम की है। उन्होंने कहा कि गरीब घर के बच्चे अगर पढ़ लिख जाएं, तो वह अपने पूरे खानदान की तकदीर बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इंसान के पास पैसा हो या न हो, लेकिन अगर उसके पास इल्म है तो वह जिंदगी में कभी कमजोर नहीं पड़ता। आफताब ताज जी ने अपने बयान में कहा: “पढ़ाई वह ह…