छोटा सनकोला (Chhota Sankola) में रात भर चलता रहा शॉट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट, हाट बलरामपुर ने जीता खिताब, जिला परिषद साहब आफताब ताज रहे मुख्य अतिथि

सनकोला में 29 मई को आयोजित शॉट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट में 10 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में हाट बलरामपुर ने बौहोर को 20 रन से हराकर खिताब जीता।
Media Desk
छोटा सनकोला (Chhota Sankola) में रात भर चलता रहा शॉट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट, हाट बलरामपुर ने जीता खिताब, जिला परिषद साहब आफताब ताज रहे मुख्य अतिथि
खेल और उत्साह से जगमगाया सनकोला की शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट मैदान सनकोला, 30 मई:  Sankola Short boundary cricket tournament पत्रकार Md Karim Didar  कटिहार ज़िले के सनकोला गांव में गुरुवार की रात खेल प्रेमियों के लिए काफी यादगार रही, जब स्थानीय मैदान में शॉट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। रात भर चले इस टूर्नामेंट में इलाके की दस टीमों ने हिस्सा लिया। मैदान में खिलाड़ियों का जोश, दर्शकों का उत्साह और गांव के लोगों की बड़ी मौजूदगी ने पूरे माहौल को खेलमय बना दिया। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे जनाब  आफ़ताब ताज टूर्नामेंट में क्षेत्र संख्या 25 के ज़िला परिषद सदस्य मोहम्मद आफ़ताब ताज बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।  उनके मैदान पहुंचने पर आयोजन समिति यानिकि वालंटियर और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। आफ़ताब ताज खिलाड़ियों से मुलाकात की और मैचों का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलना बेहद जरूरी है। आफ़ताब ताज मुताबिक खेल युवाओं को अनुशासन, मेहनत और टीम भावना की सीख देते हैं। आफ़ताब ताज ने कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जर…