हटबंगोरा गांव में सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी, Yuva Shakti Seemanchal के सवाल उठाने पर हुआ आला अधिकारियों का जमकर आलोचना
“युवा शक्ति सीमांचल” पिछले कुछ समय से क्षेत्र के सामाजिक और स्थानीय मुद्दों को सोशल मीडिया के ज़रिये उठाता रहा है।
Media Desk
हटबंगोरा गांव में सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी, Yuva Shakti Seemanchal के सवाल उठाने पर हुआ आला अधिकारियों का जमकर आलोचना
बारसोई के हटबंगोरा गाँव में सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में नाराज़गी Journalist 👉 Md Karim Didar कटिहार ज़िले के बारसोई प्रखंड के एक्सल्ला पंचायत अंतर्गत हटबंगोरा गाँव में सड़क निर्माण को लेकर नया विवाद सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही उसकी सतह कई जगहों पर टूटने लगी है। इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस तेज़ हो गई है। “युवा शक्ति सीमांचल” नामक सामाजिक संगठन ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें कहा गया कि जनता अपने हक़ और विकास कार्यों पर सवाल पूछ रही है, लेकिन आवाज़ दबाने और धमकी देने जैसी बातें भी सामने आ रही हैं। संगठन ने अपने पोस्ट में लिखा कि अगर निर्माण कार्य सही तरीके से हुआ है, तो फिर सवालों से डरने की ज़रूरत क्यों पड़ रही है। पोस्ट में यह भी कहा गया कि जनता के पैसों से होने वाले हर काम का हिसाब जनता ज़रूर पूछेगी। हालाँकि सड़क निर्माण में किसी तरह की अनियमितता के आरोपों पर संबंधित अधिकारियों या जनप्रतिनिधियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। गाँव के कुछ लोगों का…