पब्जी गेम विवाद ने लिया खतरनाक मोड़: बारसोई में किशोर को मारी गोली, 14 वर्षीय मोहम्मद आलम घायल
pubg dispute shooting bihar
barsoi shooting news today
mohammad alam shooting case
pubg game dispute violence india
katihar barsoi crime news
Media Desk
पब्जी गेम विवाद ने लिया खतरनाक मोड़: बारसोई में किशोर को मारी गोली, 14 वर्षीय मोहम्मद आलम घायल संवाददाता, बारसोई (Md Karim Didar) कटिहार जिले के बारसोई क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ऑनलाइन गेम को लेकर हुआ विवाद अचानक हिंसा में बदल गया। मंगलवार की देर शाम नगर पंचायत बारसोई के वार्ड संख्या 04, रघुनाथपुर गांव में एक युवक ने 14 वर्षीय किशोर को गोली मार दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। घायल किशोर की पहचान मोहम्मद आलम (14 वर्ष), पिता मोहम्मद तजमूल, निवासी रघुनाथपुर के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में उठाकर अनुमंडलीय अस्पताल, बारसोई पहुंचाया, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है। कैसे हुआ विवाद और वारदात मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार की शाम उस समय हुई जब आलम अपने घर की छत पर अपनी मां के साथ बैठा था और मोबाइल पर पब्जी गेम खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला रेजाउल उर्फ राजा (21 वर्ष), पिता शफीकुल, अचानक वहां पहुंच गया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर वह पहले से ही नाराज था। वहां पहुंचते ही उसने आलम पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, “यह नकली गेम क्यों खेलते हो, चलो असली गेम खेलते हैं।” इसके बाद उ…