बारसोई अस्पताल को मिली नई रफ्तार: विधायक संगीता देवी ने एंबुलेंस सौंपी, जल्द शुरू होगी अल्ट्रासाउंड सुविधा संवाददाता, बारसोई (Md Karim Didar) कटिहार जिले के बारसोई अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। स्थानीय विधायक संगीता देवी ने अस्पताल को नई एंबुलेंस उपलब्ध कराई है, वहीं जल्द ही यहां अल्ट्रासाउंड मशीन भी स्थापित की जाएगी। इस पहल से क्षेत्र के मरीजों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। बुधवार को विधायक संगीता देवी अस्पताल पहुंचीं और नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों के बीच उत्साह साफ झलक रहा था, क्योंकि लंबे समय से ऐसी सुविधाओं की जरूरत महसूस की जा रही थी। पहल के पीछे की कहानी कुछ दिन पहले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे बारसोई दौरे पर आए थे। उसी अवसर पर विधायक ने उनसे मुलाकात कर बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को विस्तार से रखा। उन्होंने अस्पताल में एंबुलेंस और अल्ट्रासाउंड मशीन की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया और इस संबंध में एक लिखित मांग भी सौंपी। मंत्री ने इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए नई एंबुलेंस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। एंब…