लगुआ बेलवा में अफसर सर कोचिंग सेंटर का दमदार रिजल्ट: 100% सफलता, 31 फर्स्ट डिवीजन; टॉपर ने 444 अंक के साथ रचा इतिहास
afsar sir coaching centre belwa result 2026
Belwa coaching result news
bihar board matric result 2026 toppers
kotahar belwa school topper 444 marks
लगुआ बेलवा में अफसर सर कोचिंग सेंटर का दमदार रिजल्ट: 100% सफलता, 31 फर्स्ट डिवीजन; टॉपर ने 444 अंक के साथ रचा इतिहास
कटिहार जिले के बारसोई बेलवा क्षेत्र से इस बार एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने न सिर्फ स्थानीय स्तर पर बल्कि आसपास के इलाकों में भी शिक्षा को लेकर एक नई चर्चा छेड़ दी है। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 के घोषित होते ही जहां पूरे राज्य में छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को लेकर उत्साहित नजर आए, वहीं बेलवा के एक छोटे से इलाके से आई यह खबर खास बन गई।
अफसर सर कोचिंग सेंटर, लगुआ (अबादपुर रोड, बेलवा) ने इस साल जो परिणाम दिया है, वह केवल एक अच्छा रिजल्ट नहीं बल्कि एक मिसाल है। इस कोचिंग सेंटर से कुल 38 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, और सबसे बड़ी बात यह रही कि सभी 38 छात्र पास हुए। इतना ही नहीं, इनमें से 31 विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल किया, जबकि बाकी 7 छात्रों ने सेकंड डिवीजन से सफलता प्राप्त की। आज के समय में जब कई जगहों पर छात्र पास होने के लिए संघर्ष करते हैं, वहां इस तरह का 100% रिजल्ट अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। लेकिन इस कहानी की असली खासियत सिर्फ इतना नहीं है इस रिजल्ट ने यह भी साबित कर दिया कि अगर सही दिशा, मेहनत और मार्गदर्शन एक साथ मिल जाए, तो किसी भी छोटे इलाके से बड़े परिणा…